पाठ्य सहगामी क्रियाकलाप
स्वच्छ भारत अभियान
राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता बनाये रखने हेतु सप्ताह में एक दिन -सभी छात्र / छात्राएं : प्राध्यापक एवं कर्मचारी स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग करेंगे । इसके अतिरिक्त सभी की यह जिम्मेदारी भी होगी कि कूड़ा – करकट केवल महाविद्यालय में रखे प्लास्टिक के कूड़ेदान में ही डालें । तम्बाकू, गुटका, खैनी तथा इनसे सम्बन्धित अन्य वस्तुओं का सेवन न करें, ताकि महाविद्यालय का पर्यावरण प्रदूषित होने से बच सके । यदि कोई व्यक्ति परिसर या इसके आस – पास गन्दगी एवं प्रदूषण फैलाते हुए या नशा का सेवन करते हुए पाया जाता हैं, तो उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी ।